Navi Mumbai Building Collapse : नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव में जुटी NDRF की टीम

Navi Mumbai Building Collapse : नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव में जुटी NDRF की टीम

Navi Mumbai Building Collapse

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के अधिकांश क्षेत्रो में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार की सुबह एक तीन मंजिला इमारत ढहने की खबर मिली है। मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है। बचाव अभियान जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इमारत अवैध निर्माण की थी।

read more – BILASPUR DIARRHEA PATIENT DIES : बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप, झोलाछाप डॉक्टर से इलाज के दौरान युवक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक नई मुंबई में भारी बारिश के कारण तीन मंजिला अनधिकृत इमारत ढह गई। यह घटना नवी मुंबई के बेलापुर के पास शाहबाज गांव में शनिवार की सुबह घटित हुई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और NDRF की मौके पर तत्काल राहत- बचाव कार्य के लिए पहुंचे। नवी मुंबई नगर निगम ने इमारत के मलबे में दो लोगो के फसने की आशंका जताई है।

Navi Mumbai Building Collapse

जिनको बचाने का काम जारी है। इस इमारत में 26 परिवार रहते हैं। यह आशंका है कि जब इमारत ढही तब कुछ ही लोग अंदर थे। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो लोगों को जिंदा मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। फिलहाल मौके पर NDRF, पुलिस, अग्निशमन दल और नगरपालिका के अधिकारी पहुंच गए हैं।

वहीं राहत और बचाव का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नवी मुंबई नगरपालिका आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि इमारत करीब सुबह 5 बजे ढही। यह जी+3 इमारत है। राहत-बचाव कार्य के दौरान दो लोगों को निकाल लिया गया है।

read more – HEAVY RAIN ALERT : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण इन जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, ल की दीवार गिरने से छात्र की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Breaking News National News and Politics