AB News

Narayanpur IED Blast : IED ब्लास्ट से दहला नारायणपुर, नक्सली हमले में दो मजदूर घायल

Narayanpur IED Blast

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर क्षेत्र में आज सुबह करीब 10 बजे नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ये मजदूर निको जायसवाल लौह अयस्क खदान के जीरो पाइंट पर कार्यरत थे। वहीं घायलों की पहचान हरेन्द्र और दिलीप के रूप में हुई है,

READ MORE – Vinesh Phogat Pregnancy : विनेश फोगाट के घर आई खुशियों की गूंज, मैट से मां बनने तक का सफर!

जिनमें से दिलीप की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह घटना नक्सलियों द्वारा खदान परियोजनाओं के विरोध की पृष्ठभूमि में हुई है। गौरतलब है कि नवंबर 2023 में भी इसी क्षेत्र में एक आईईडी विस्फोट में दो मजदूरों की मृत्यु हुई थी।

वहीं फरवरी 2025 में भी एक मजदूर इसी प्रकार के विस्फोट में घायल हुआ था। इन घटनाओं से क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं, और प्रशासन से सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की मांग की जा रही है।

READ MORE – International Masters League 2025 : क्रिकेट का महाकुंभ! रायपुर में सचिन तेंदुलकर की टीम का जलवा, जानें पूरा शेड्यूल

Exit mobile version