spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Nalanda campus in Raigarh : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बना सबसे बड़ा नालंदा परिसर, CM साय आज करेंगे भूमिपूजन

Nalanda campus in Raigarh

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रदेश के सबसे बड़े नालंदा परिसर का निर्माण होने जा रहा है। इससे युवाओं को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिसका 3 दिसंबर यानि आज मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमिपूजन करेंगे। बता दें कि नालंदा परिसर एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी होगी।

read more – ISRO Gaganyaan Mission Launch : 2026 में मिशन गगयान के लॉन्च होने की उम्मीद, ISRO चीफ ने किया ऐलान

जिसमे वह सारी सुविधाएं होगी, जो अमूमन बड़े शहरों और विश्वविद्यालयों की लाइब्रेरी में देखने को मिलती है। यहां अध्ययन-अध्यापन का एक ऐसा इको सिस्टम छात्रों को मिलेगा, जिससे वे खुद को प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर सकें।

Nalanda campus in Raigarh

नालंदा परिसर में छात्रों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। रायगढ़ के मरीन ड्राइव पर बनने वाला यह परिसर प्रदेश का सबसे बड़ा नालंदा परिसर होगा, जिसका निर्माण नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42 करोड़ 56 लाख के करार से होगा। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए हैं।

यह परिसर एक स्मार्ट लाइब्रेरी और स्टडी जोन होगा, जहां हजारों किताबों का संग्रह होगा और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ई-बुक्स की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यहां 24×7 वाईफाई और इंटरनेट सुविधा भी छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा, सिविल सर्विसेज, मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी और मैथ्स ओलिंपियाड से संबंधित किताबें भी यहां होंगी। करियर गाइडेंस सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।

read more – PRESIDENT DRAUPADI MURMU : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 5 दिवसीय ओडिशा दौरा, भगवान जगन्नाथ का दर्शन करेंगी

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.