AB News

Nagpur Violence : नागपुर हिंसा के कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा में कार्रवाई

Nagpur Violence

हाईलाइटस

नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड फहीम खान के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आज उसकी संपत्ति पर बुलडोजर की कार्रवाई की। नागपुर नगर निगम (NMC) और पुलिस की मौजूदगी में संजय बाग कॉलोनी में स्थित दो मंजिला मकान को अवैध निर्माण के तहत गिरा दिया गया।

read more – President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit LIVE : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल

Nagpur Violence

यह मकान फहीम खान की पत्नी जहिरुन्निसा के नाम पर पंजीकृत था और इसका क्षेत्रफल 86.48 वर्ग मीटर है। NMC ने 21 मार्च को नोटिस जारी कर 24 घंटे में खुद से ढांचा हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन निर्देश की अनदेखी के बाद प्रशासन ने आज सुबह 10 बजे से कार्रवाई शुरू की।

क्या है मामला?

17 मार्च को नागपुर में धार्मिक स्थल और प्रतीकों के अपमान की अफवाह के बाद हिंसा भड़क गई थी। शहर के कई इलाकों में पथराव और आगजनी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया था।

फहीम खान, जो मोमिनपुरा में बुर्के की दुकान चलाता है, पर आरोप है कि उसने उत्तेजक वीडियो और बयान जारी किए, जिससे माहौल और बिगड़ गया। 20 मार्च को उसे गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया।

Nagpur Violence

फडणवीस सरकार का रुख सख्त

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि “यदि कानून इसकी अनुमति देता है, तो बुलडोजर का उपयोग किया जाएगा।” यह बयान उन्होंने तब दिया जब उनसे पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर न्याय प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

अब तक की कार्रवाई:

Nagpur Violence

नागपुर में स्थिति सामान्य

मुख्यमंत्री फडणवीस ने रविवार को ऐलान किया कि नागपुर में स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है, इसलिए कर्फ्यू हटा दिया गया है। सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर रह रहे हैं और शांति का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि नागपुर हिंसा के बाद प्रशासन की यह कार्रवाई संदेश देती है, कि कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। फहीम खान पर चली बुलडोजर की कार्रवाई न केवल अवैध निर्माण के खिलाफ है, बल्कि यह कानून के राज को बनाए रखने की दिशा में एक कड़ा संदेश भी है।

read more – PARLIAMENT BUDGET SESSION LIVE : संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश होने की तैयारी, विपक्ष ने किया जोरदार विरोध, देशभर में प्रदर्शन के आसार

Exit mobile version