Murder-Suicide In Kurukshetra : कुरुक्षेत्र में कलयुगी बेटे ने माता-पिता और पत्नी की हत्या कर जहर खाकर दी जान, कर्ज से था परेशान

Murder-Suicide In Kurukshetra : कुरुक्षेत्र में कलयुगी बेटे ने माता-पिता और पत्नी की हत्या कर जहर खाकर दी जान, कर्ज से था परेशान

Murder-Suicide In Kurukshetra

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक 40 साल के व्यक्ति ने अअपनी पत्नी और माता-पिता की हत्या करने तथा अपने किशोर बेटे को मारने की कोशिश करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस ने मृतक दुष्यंत सिंह की ओर से लिखा गया एक कथित सुसाइड नोट बरामद किया है।

जिसके बाद मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच किया जा रहा है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक कुछ वित्तीय विवादों के परेशानी से जूझ रहा था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दुष्यंत ने रुपये के लेनदन में कुछ लोगों की धमकी से परेशान होकर वारदात को अंजाम दिया।

Murder-Suicide In Kurukshetra

पुलिस ने दुष्यंत के चचेरे भाई साहिल की शिकायत पर गांव बुहावा निवासी विक्रम, सोनीपत के गांव जोली निवासी संदीप और कोमल व इनके रिश्तेदार चंद्रभान व सलिंद्र सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जब नायब सिंह का एक रिश्तेदार रविवार सुबह उनके घर गया तो घर अंदर से बंद मिला।

कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया। नायब सिंह और अमृत कौर घर में भूतल पर अपने कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। अधिकारियों ने बताया कि घर की पहली मंजिल पर दुष्यंत सिंह, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर हालत में मिले, जिन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां सिंह और उसकी पत्नी की मौत हो गई।

Breaking News National News and Politics