spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

MURDER IN KONDAGAON : भाई बना भाई का हत्यारा, खाने को लेकर हुए विवाद में किया हत्या, आरोपी पुलिस कि गिरफ़्त में

MURDER IN KONDAGAON

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव में दो भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना खतरनाक मोड़ ले लिया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या ही कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना केशकाल थाने में सूचना दे दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र की है। यहां चिखलाडीही गांव में दो भाईयों के बीच खाना खाने को लेकर बहस इस कदर हुआ कि बहस के दौरान छेटे भाई निरंजन मरापी ने आवेश में आकर धारदार हथियार और ईंट से अपने बड़े भाई पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों भाईयों की शादी नहीं हुई थी। वहीं कुछ साल पहले ही दोनों की मां का निधन हो गया था। तब से दोनों साथ ही रहते थे। जहां निरंजन मजदूरी करता था, वहीं बड़ा भाई भूकन बेरोजगार था। दोनों भाइयों में आए दिन शराब पीने के बाद झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात भी दोनों के बीच खाने को लेकर विवाद हुआ था।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.