AB News

MURDER IN BIJAPUR : बीजापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, नक्सलियों ने लगाया मुखबिरी का आरोप

MURDER IN BIJAPUR

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर काम करती थी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को संदेह था कि महिला पुलिस को उनकी सूचना देकर उनकी मुखबिरी किया करती थी। इसी आशंका में नक्सलियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार लगभग रात आठ बजे की है।

read more – Pushpa 2 Actor Allu Arjun : साउथ सुपर स्टार ने अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ देखने गई मृतक महिला के परिजन को 25 लाख देने का किया ऐलान

महिला के शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी के पर्चे भी मिले हैं। इस खबर की पुष्टि ASP चंद्रकांत गवर्णा ने की है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मी पद्दम है। जिस जगह इस घटना को अंजाम दिया गया वो इलाका CPRF कैंप से 1 किलोमीटर की दूरी पर है। मृतक महिला की उम्र 45 वर्ष है, उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि इससे पहले बीजापुर इलाके में ही दो पूर्व सरपंचों की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।

MURDER IN BIJAPUR

बेटे के सामने की मां की हत्या

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घर पर थी। इस बीच कुछ अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्मी पदम की धारदार हथियार से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। बीच बचाव करने पहुंचे बेटे के साथ भी हमलावरों ने हाथापाई की और लक्ष्मी की हत्या कर दी। इससे पहले भी दो बार लक्ष्मी पदम को धमकी मिल चुकी थी। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है।

read more – CG News : राजधानी में कई समारोह में शामिल होंगे CM साय, निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ का करेंगे शुभारम्भ

 

Exit mobile version