spot_img
Thursday, November 27, 2025

OSD Removed : बड़ा प्रशासनिक बदलाव…! मंत्री टंक राम वर्मा के निजी सहायक दुर्गेश कुमार वर्मा हटाए गए…आदेश जारी यहां देखें

रायपुर, 27 नवंबर। OSD Removed : छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर टंक राम वर्मा के पर्सनल एस्टैब्लिशमेंट...

Latest Posts

Municipal Elections : मनेंद्रगढ़ में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक…! झगराखांड अध्यक्ष रीमा यादव BJP में शामिल

मनेंद्रगढ़, 27 नवंबर। Municipal Elections : मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। झगराखांड नगर पंचायत की वर्तमान अध्यक्ष रीमा यादव ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव से पहले सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। रीमा यादव का भाजपा में शामिल होना न केवल संगठनात्मक कमजोरी को उजागर करता है, बल्कि भाजपा ने कांग्रेस के मजबूत माने जाने वाले गढ़ में महत्वपूर्ण सेंध लगाई है।

कांग्रेस में बड़ी टूट

रीमा यादव का भाजपा में प्रवेश इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले नगर पंचायत चुनाव में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चंपा जायसवाल को बेहद कम अंतर से हराकर अध्यक्ष पद जीता था। अब अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी की पार्टी में शामिल होने के बाद झगराखांड नगर पंचायत की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रीमा यादव के आने से भाजपा की पकड़ ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों में और मजबूत होगी। दूसरी ओर कांग्रेस को अपनी संगठनात्मक रणनीति और आंतरिक व्यवस्थाओं की पुनर्समीक्षा करनी पड़ सकती है।

भाजपा नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने रीमा यादव का फूल-माला से स्वागत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी की ताकत और बढ़ेगी तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। भाजपा का कहना है कि यह स्वागत केवल एक नेता का प्रवेश नहीं, बल्कि इस बात का संकेत है कि दूसरे दलों के प्रभावी और लोकप्रिय नेता भी भाजपा की नीति और संगठन की मजबूती से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। निकाय चुनाव से ठीक पहले हुए इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.