Municipal Corporation Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही उसका असर दिखना शुरू हो गया है, राजधानी रायपुर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शहर में लगाया गया ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के बोर्ड अब उतारे जा रहे हैं।
यह कांग्रेस सरकार का टैग लाइन था। इसे लेकर ही प्रदेश में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार काम कर रही थी। वहीं अब भाजपा की सरकार आने के बाद यह टैगलाइन बदल दी गई है।
Municipal Corporation Raipur
रायपुर नगर निगम स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से शंकर नगर और तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे पर 50 लाख से भी अधिक राशि खर्च कर सौंदर्यीकरण कराया गया था। सौंदर्यीकरण के दौरान दोनों ओर कांग्रेस सरकार की योजनाओं को भी दर्शाया गया था। अब नगर निगम के ही कर्मचारियों द्वारा उन योजनाओं के बोर्ड पर सफेद पेंट लगा कर उसे छिपाया जा रहा हैं।
‘सरकार के दबाव में आकर काम कर रहे है अधिकारी’
मेयर इन काउंसिल के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद श्रीकुमार मेनन ने कहा कि, यह नारा छत्तीसगढ़ की अस्मिता से जुड़ा हुआ था। इस नाम का सुझाव छत्तीसगढ़ की जनता से ही हुआ था। इसे हटाने का फैसला नगर निगम की MIC में नहीं लिया गया है। मुझे नहीं लगता कि इसे निगम के कर्मचारी हटा रहे होंगे, हो सकता है राज्य सरकार के दबाव में यह फैसला लिया गया होगा। जिसकी मैं निंदा करता हूं।