Mumbai Goa Highway Accident : मुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की कार नदी में गिरी, 5 की मौत, ड्राइवर घायल

Mumbai Goa Highway Accident : मुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार की कार नदी में गिरी, 5 की मौत, ड्राइवर घायल

Mumbai Goa Highway Accident

महाराष्ट्र में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई-गोवा नेशनल हाईवे पर रत्नागिरी जिले के खेड़ इलाके में जगबुडी नदी के पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

READ MORE – NARAYANPUR FOREST DEPARTMENT : मां की ममता के आगे झुका जंगल का राजा, अबूझमाड़ में मादा भालू ने टाइगर से भिड़कर बचाया अपने शावक को!!!!

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग मुंबई के मिरा रोड इलाके के निवासी थे और रत्नागिरी के देवरुख में एक पारिवारिक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ जब कार जगबुडी नदी के पुल पर पहुंची और ड्राइवर का नियंत्रण वाहन पर से हट गया। कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 फीट नीचे नदी में जा गिरी।

Mumbai Goa Highway Accident

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार को क्रेन की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जांच की जा रही है और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा तेज गति की वजह से हुआ या फिर वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।

Mumbai Goa Highway Accident

इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सड़क की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को गहरा आघात लगा है, क्योंकि वे सभी एक दुखद अवसर – अंतिम संस्कार – में शामिल होने जा रहे थे और खुद एक और दुखद हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर तैनात है और पीड़ित परिवारों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

READ MORE – Chhattisgarh News : राजधानी रायपुर के दो होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार, संचालक फरार

Breaking News National News and Politics