spot_img
Thursday, June 19, 2025

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING : दिल्ली से लेह जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 180 यात्री सुरक्षित

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी खराबी के...

Latest Posts

Mumbai Ghatkopar hoarding collapse : घाटकोपर में तूफानी बवंडर का कहर, बिना परमिशन के लगे 15 हजार वर्ग फीट होर्डिंग गिरने से 14 लोगो की मौत, 74 घायल, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Mumbai Ghatkopar hoarding collapse

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज़ आंधी और बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर 115 हजार वर्ग फीट अवैध होर्डिंग गिरने से लगभग 14 लोगों की मौत हो गई और 74 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली।

तेज आंधी के बाद बारिश भी शुरू हुई। इसी दौरान 250 टन वजन वाला होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और होर्डिंग के नीचे दबे हुए लोगों को निकाला गया। मिली जानकरी के मुताबिक होर्डिंग के नीचे से कुल 88 लोगों को निकाला जा चुका है।

हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंतनगर पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी एगो मीडिया के मालिक भावेश भिंडे के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। भावेश के खिलाफ IPC की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 338 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाना) और 337 (जल्दबाजी या लापरवाही से काम करके किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai Ghatkopar hoarding collapse

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि नगर निगम अधिकारियों ने बिलबोर्ड लगाने के लिए परमिशन नहीं दी थी। वह अवैध तरीके से लगाया गया था। ऐसे में अब भावेश के खिलाफ नगर निगम के द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम घटनास्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा होर्डिंग गिरने की घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ “गैर इरादतन हत्या” का मामला दर्ज कर कार्यवाही किया जायेगा। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवार वालों को पांच लाख रुपये मुआवजा राशि देने का एलान किया है। इसके साथ ही साथ साथ ही मुंबई इलाके में जहां भी होर्डिंग लगी है उसकी ऑडिट करने के लिए आदेश दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे को लेकर दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा है मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में होर्डिंग गिरने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं तथा राहत और बचाव कार्य की सफलता की कामना करती हूं।

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.