AB News

Mumbai Bus Accident : मुंबई कुर्ला में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 43 घायल

Mumbai Bus Accident 

मुंबई। मुंबई के कुर्ला में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें BEST की एक बस ने कई निर्दोष लोगों को कुचल दिया। वहीं इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 43 लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का कारण गाड़ी में ब्रेक में गड़बड़ी होना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हादसा कुर्ला (वेस्ट) में एसजी बर्वे मार्ग पर अंजुमन-ए-इस्लाम स्कूल के सामने रात 9.50 बजे हुई। जहा ‘बेस्ट’ की एक अनियंत्रित बस ने कई वाहनों के टक्कर मार दी। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

read more – Raipur Crime : राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद, एक ही दिन में चाकूबाजी की 3 घटना

Exit mobile version