Mumbai Airport : जूते में छुपा ‘सोने’ का जाल! मुंबई एयरपोर्ट पर 6.3 करोड़ की तस्करी का खुलासा, तस्कर-खरीदार दोनों गिरफ्तार

Mumbai Airport : जूते में छुपा ‘सोने’ का जाल! मुंबई एयरपोर्ट पर 6.3 करोड़ की तस्करी का खुलासा, तस्कर-खरीदार दोनों गिरफ्तार

Mumbai Airport

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बैंकॉक से लौटे एक यात्री के जूते से 6.7 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। इस सोने की बाजार में कीमत करीब 6.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर की। अफसरों ने एयरपोर्ट पर संदिग्ध यात्री को इंटरसेप्ट किया, और जब उसके जूते की जांच की गई तो सभी हैरान रह गए, जूतों में सोने के बर्स (बारे) छुपाए गए थे।

 क्या है पूरा मामला?
  • आरोपी यात्री बैंकॉक से मुंबई आया था।
  • सोना इतनी चालाकी से जूते में फिट किया गया था कि आमतौर पर पकड़ में न आए।
  • पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोना एक स्थानीय खरीदार को पहुंचाया जाना था।
  • DRI ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai Airport

कौन है ये तस्कर?

अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं किया है, लेकिन इतना ज़रूर बताया है कि आरोपी अंतरराष्ट्रीय गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है। जांच अभी भी जारी है और एजेंसियां इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

बड़ी चेतावनी, बड़ा मैसेज!

DRI की ये कामयाबी न केवल एक बड़ी तस्करी को रोके जाने का मामला है, बल्कि यह तस्करों को सख्त संदेश भी है कि चाहे तरीका कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है।

READ MORE – KORBA NEWS : कोरबा के जंगल में गूंजी किलकारी,112 की टीम ने बाघों के बीच कराया सुरक्षित प्रसव, मां-बच्चा दोनों स्वस्थ

 

Breaking News International National News and Politics