AB News

Mukul Dev Passed Away : 54 साल की उम्र में एक्टर मुकुल देव का निधन, ‘सन ऑफ सरदार’ से मिली थी खास पहचान

Mukul Dev Passed Away

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि उनके बड़े भाई और अभिनेता राहुल देव ने सोशल मीडिया पर की। मुकुल ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। शनिवार, 24 मई को शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

‘सन ऑफ सरदार’ से मिली अलग पहचान

मुकुल देव को फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में टोनी सिंह संधू के किरदार से विशेष पहचान मिली। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘R… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।

Mukul Dev Passed Away

फिल्म, टीवी और वेब सीरीज में सक्रिय

मुकुल ने 1996 में टीवी शो ‘मुमकिन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उसी साल उन्होंने फिल्म ‘दस्तक’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वह ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीजन के होस्ट भी रहे। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। उनका आखिरी फिल्मी प्रोजेक्ट 2022 की ‘अंत द एंड’ थी।

सेलेब्रिटीज ने जताया शोक

Mukul Dev Passed Away

परिवार में हैं एक बेटी सिया देव

मुकुल देव अपने पीछे एक बेटी सिया देव को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में भाई राहुल देव, बहन रश्मि कौशल और भतीजे सिद्धांत देव हैं।

मुकुल देव की यादगार 8 फिल्में:

READ MORE – MP Khandwa Kabristan Controversy : खंडवा में कब्रों से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला, छह महिलाओं की कब्रें खोदी गईं, शवों से दुर्व्यवहार की आशंका

 

Exit mobile version