Mrunal taunt on Anushka Sharma: सुल्तान से रिप्लेस हुई थीं मृणाल, अब अनुष्का शर्मा पर दे डाला बयान, वीडियो वायरल
Kumud Mishra
Mrunal taunt on Anushka Sharma: मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बिपाशा बसु पर दिए गए विवादित बयान के बाद मृणाल का एक और पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार उन्होंने बिना नाम लिए एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा है। पॉडकास्ट में मृणाल ने खुद की तुलना अनुष्का से करते हुए कहा कि आज वो (अनुष्का) काम नहीं कर रही हैं, लेकिन मैं कर रही हूं। ये अपने आप में मेरी जीत है।
Mrunal taunt on Anushka Sharma: पॉडकास्ट के दौरान मृणाल ठाकुर से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी कोई ऐसी फिल्म छोड़ी है, जो बाद में सुपरहिट साबित हुई हो। इस सवाल के जवाब में मृणाल ने कहा – “ऐसी बहुत सी फिल्में हैं। दरअसल मैंने उस वक्त मना कर दिया था क्योंकि मैं तैयार नहीं थी। हां, फिल्में सुपरहिट हुईं, लेकिन फीमेल एक्ट्रेस को आगे बढ़ने में उससे कोई खास फायदा नहीं हुआ। अगर मैं उस समय वह फिल्म कर लेती, तो शायद मैं खुद को खो देती।”
उन्होंने आगे कहा – “देखिए, वो अब काम नहीं कर रही हैं, लेकिन मैं काम कर रही हूं। ये अपने आप में मेरी जीत है। मुझे इंस्टेंट आनंद, इंस्टेंट पहचान और इंस्टेंट फेम नहीं चाहिए। क्योंकि जो चीजें जल्दी मिलती हैं, वो जल्दी चली भी जाती हैं।”
अनुष्का शर्मा से जोड़कर देखा जा रहा बयान
Mrunal taunt on Anushka Sharma: मृणाल ने हालांकि पॉडकास्ट में अनुष्का शर्मा का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे अनुष्का से जोड़ रहे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म ‘सुल्तान’ (2016) के लिए पहले मृणाल ठाकुर का नाम कंसीडर किया जा रहा था, लेकिन बाद में उनकी जगह अनुष्का शर्मा को फिल्म में लिया गया।
Mrunal taunt on Anushka Sharma: बॉलीवुड के गलियारों में यह किस्सा पहले से ही चर्चा में रहा है कि सलमान खान ने खुद मृणाल की जगह अनुष्का को कास्ट करने का सुझाव दिया था। एक बार शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर जब ‘बिग बॉस’ में अपनी फिल्म प्रमोट करने पहुंचे थे, तब सलमान ने खुद बताया था कि उनके एक जानने वाले ने मृणाल को उनके फार्महाउस पर लाया था। उस समय मृणाल बेहद पतली थीं और इसी वजह से सलमान ने ‘सुल्तान’ के लिए उन्हें रिप्लेस कर दिया और अनुष्का शर्मा को फिल्म में कास्ट किया गया।
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
Mrunal taunt on Anushka Sharma: मृणाल के इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अनुष्का शर्मा के फैंस इसे “सस्ती पब्लिसिटी” बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – “मुझे लगता है कि ये अनुष्का की बात कर रही है।” दूसरे ने लिखा – “अगर ऐसा है तो ये बहुत बेवकूफी है। क्योंकि एक्टिंग छोड़ना अनुष्का की खुद की मर्जी थी।”
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा – “अगर ये अनुष्का की तरफ इशारा है तो गौर करने वाली बात है कि उन्होंने काम न करने का फैसला खुद लिया है। उनका हमेशा से यही तरीका रहा है – पीआर से इंस्पायर होकर काम करना और फिर फैमिली को टाइम देना।”
मृणाल के विवादित बयान लगातार सुर्खियों में
Mrunal taunt on Anushka Sharma: यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर अपने बयानों की वजह से विवादों में आई हों। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में बिपाशा बसु के बारे में टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब अनुष्का शर्मा को लेकर दिए गए उनके तंज ने फिर से उन्हें चर्चा में ला दिया है।
Mrunal taunt on Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा ने लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी है। उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ (2018) थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस पर ध्यान दिया और ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ जैसी प्रोजेक्ट्स पेश किए। वह हाल ही में विराट कोहली और अपने बच्चों के साथ पर्सनल लाइफ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
मृणाल ठाकुर का यह बयान सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे चुका है। एक तरफ लोग इसे अनुष्का शर्मा पर सीधा तंज मान रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ का कहना है कि मृणाल ने किसी का नाम नहीं लिया, सिर्फ अपनी बात रखी है। चाहे जो भी हो, बयानबाजी का यह सिलसिला मृणाल को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए है। अब देखना यह होगा कि क्या इस पर अनुष्का शर्मा या उनकी टीम की कोई प्रतिक्रिया आती है या नहीं।