spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

MP News : झांसी में एक सिरफिरे आशिक ने ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की गोली मारकर की हत्या, शादी के घर में छाया मातम का माहौल

MP News

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहलाने वाला घटना घटित हुई है। शादी के कुछ घंटे पहले ही मप्र के दतिया की रहने वाली दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुल्हन सजने के लिए बहनों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। खबरों से मिली जानकारी मुताबिक एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन की गोली मार हत्या कर दी।

read more – BJP CELEBRATING BLACK DAY : भाजपा आज प्रदेशभर में मना रही है ‘ब्लैक डे’, जानिए क्या है वजह

बताया जा रहा है कि मुंह में कपड़ा बांधकर आए आरोपी युवक ने पहले काजल नाम की दुल्हन को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन जब युवती ने आने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी पार्लर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। जहां उसने दुल्हन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

MP News

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी दतिया का ही रहने वाला है और दुल्हन का पड़ोसी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

22 साल की काजल राजकुमार मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली थी। परिवारवालों ने उसकी शादी झांसी के चिरगांव थाने के गांव सिमथरी के रहने वाले राज से तय की थी। काजल अपने परिवार के साथ कुछ दिनों पहले ही दतिया से झांसी आई थी।

MP News

झांसी के मैरेज हॉल निशा गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। काजल मेकअप कराने के लिए पास के ब्यूटी पार्लर पहुंची थी। उसके साथ बहन और 2 सहेलियां उसके साथ थी।

जैसे ही दुल्हन को गोली मारे जाने की खबर घर में फैली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

read more – POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ में तबादले का सिलसिला हुआ शुरू, सुकमा में 14 निरीक्षकों का हुआ तबादला, एसपी किरण चव्हाण ने जारी किया आदेश

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.