spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

MP MBBS STUDENT DIED IN RUSSIA : रूस में पढ़ाई कर रही मैहर की सृष्टि शर्मा का सड़क हादसे में मौत, छात्रा का शव भारत लाने का प्रयास, राज्य सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र

MP MBBS STUDENT DIED IN RUSSIA

मध्य प्रदेश के मैहर की रहने वाली MBBS छात्रा सृष्टि शर्मा का रूस में सड़क हादसे में मौत हो गया है। बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौत के बाद परिजनों ने सृष्टि के अंतिम दर्शन के लिए शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद मांगी है। इसे लेकर मध्य प्रदेश की डॉ.मोहन यादव सरकार रूस में पढ़ाई कर रही सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। जिसके लिए सीएम के निर्देश पर मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया है।

मप्र गृह विभाग द्वारा विदेश मंत्रालया को लिखा गया पत्र

read more – Bagmati Express Accident : चेन्नई के पास बड़ी रेल दुर्घटना, खड़ी मालगाड़ी से टकराई मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस, 13 डिब्बे डिरेल, 19 यात्री घायल, बचाव अभियान जारी
कार का टायर निकलने से हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है। यह घटना उफा शहर के पास हुई। जहां MBBS छात्रा सृष्टि शर्मा कार से अपने 6 और दोस्तों के साथ टूर पर जा रही थीं। रास्ते में कार का टायर अचानक निकलने से कार का गेट खुल गया जिससे छात्रा सड़क पर गिरी और दूर तक घिसटते चली गई। जिसके कारण सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी वहीं मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि छात्रा ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस घटना में कार में सवार ड्राइवर व अन्य छात्रों को चोट नहीं आई है।

MP MBBS STUDENT DIED IN RUSSIA

22 वर्षीय सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। सृष्टि शर्मा के पिता डॉक्टर रामकुमार शर्मा मैहर में वर्षों से अपना क्लिनिक संचालित कर लोगों का इलाज करते आ रहे हैं। सृष्टि का सपना भी पिता की तरह डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना था। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी। सृष्टि रूस के उफा में स्थित बश्किर यूनिवर्सिटी से MBBS की पढ़ाई कर रही थी।

सीएम मोहन यादव ने जताई संवेदना

इस घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। जिसमे सीएम ने लिखा, “राज्य सरकार इस दुखद घटना में परिवार को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है और कुमारी सृष्टि शर्मा के पार्थिव शरीर को शीघ्र और सुरक्षित उनके गृहनगर मैहर, मध्य प्रदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर गृह विभाग ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि, रूस में एक सड़क दुर्घटना में मृत कुमारी सृष्टि शर्मा पुत्री डॉ. राम कुमार शर्मा निवासी मैहर, मध्यप्रदेश के पार्थिव शरीर को भारत लाने में आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।”

read more – CM VISHNUDEV SAI ON BALODABAZAR BHATAPARA TOUR : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का दौरा कार्यक्रम, देखें दिनभर का शेड्यूल…

 

 

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.