MP Harda Blast Update : रात भर जारी रहा राहत और बचाव कार्य, अब तक 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

MP Harda Blast Update : रात भर जारी रहा राहत और बचाव कार्य, अब तक 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

MP Harda Blast Update

MP Harda Blast Update : हरदा: मध्यपदेश के हरदा में कल पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका के बाद रात भर राहत और बचाव कार्य जारी रहा। फायर ब्रिगेड समेत पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से आग को काबू पाने की कोशिश होते रही, बावजूद इसके आग को पूरी तरह नहीं बुझाया जा सका हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम अब भी मौके पर डटी हुई हैं।

Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना महिलाओं के परिश्रम का सम्मान, छोटी-छोटी ख्वाहिशें अब नहीं रहेंगी अधूरी

MP Harda Blast Update : हादसे में अभी तक 14 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी हैं और 100 से ज्यादा घायल बताये जा रहे हैं। इनमें 15 घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई हैं जिन्हे अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया हैं।

https://twitter.com/press98783

सरकार और स्थानीय प्रशासन की तरफ से युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। घायलों को अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में भेजा गया। सेना की भी मदद ली गई। हालांकि कुछ घंटो के बाद ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया था।

Harda Madhya Pradesh News
Harda Madhya Pradesh News

घटना के तुरंत बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने इस विस्फोट की जांच के लिए छह सदस्यीय टीम का भी ऐलान कर दिया था। उन्होंने मृतकों के परिजनों को बतौर सहायता राशि चार-चार लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी। साथ ही घायलों को पूरी तरह निःशुल्क इलाज की बात कही थी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज हरदा जायेंगे। वे यहाँ घटनास्थल का दौरा करेंगे साथ ही मृतकों के परिजन व घायलों से भी अस्पताल में मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा हैं कि सीएम खुद ही इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने कल इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही थी।

 

राज्य खबर