AB News

MP Congress’ Protest : विजयपुर और बुधनी में मतदान से वंचित करने तथा अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर आज कांग्रेस का ‘हाल बोल’ प्रदर्शन…….

MP Congress’ Protest

भोपाल। आज 19 नवंबर दिन मंगलवार को कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में ‘हाल बोल’ प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुए बुधनी और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में हुई धांधली और विजयपुर में हुई हिंसा के खिलाफ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

बता दें कि उमरिया में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के विजयपुर एवं बुधनी में संपन्न उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के नेताओं ने विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में आम मतदाताओं में भय का वातावरण निर्मित कर उन्हें वोट डालने से वंचित किया।

इतना ही नहीं सत्तापक्ष के असामाजिक तत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया है। इतना ही नहीं वहां दलितों से साथ मारपीट भी की गई। और उनकी फसलों को भी जला गया।

इन्हीं घटनाओं के विरोध में आज कांग्रेस 11 बजे नगर के स्टेशन रोड पर सिंचाई विभाग विश्रामगृह के समीप स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल के के नाम ज्ञापन सौंपेगी।

READ MORE – Raipur Double Murder Case : राजधानी रायपुर में डबल मर्डर, पुरानी रंजिश के चलते चाकू से गोदकर उतरा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Exit mobile version