AB News

MP Bus Accident : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर बस गिरी पुल से नीचे, हादसे में 2 की मौत अन्य 40 घायल

MP Bus Accident 

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे के पास इंदौर से अशोकनगर जा रही यात्री बस ओवर ब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार पचोर अस्पताल में कराया गया।

read more – PM MODI VARANASI VISIT : पीएम मोदी का दो दिवसीय चुनावी दौरा, आज काशी में 25 हजार से अधिक महिलाओं से करेंगे सीधा संवाद

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से आकर पिछोर जा रही बालाजी बस सर्विस की बस क्रमांक UP-78-GT-3394 आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा रात एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। वहीं दुर्घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

MP Bus Accident 

सूचना मिलते ही पचोर थाना प्रभारी आकांशा शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। घायलों को ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पचोर अस्पताल पहुंचाया गया। पचोर से शाजापुर रेफर किया गया। कुछ लोगों का कहना है की ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई और सीधे ओवर ब्रिज के नीचे गिर गई। मृतक में से एक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी की जा रही है।

read more – EBRAHIM RAISI : ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा, 21 मई को सरकारी इमारतों में आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Exit mobile version