AB News

MP Budget 2024 : मध्य प्रदेश सरकार का आज बजट सत्र, जनता का बजट जनता को समर्पित होगा – जगदीश देवड़ा

MP Budget 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज डॉ मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश होने जा रहा है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि जनता का बजट, जनता को समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार बहुत बेहतर और अच्छा काम कर रही है।

read more – BIHAR BRIDGE COLLAPSED : जारी है बिहार में पुलों के धराशायी होने का सिलसिला, सीवान में 35 साल पुराना पुल भराभरा कर गिरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश उन्नति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। वही उन्होंने बताया कि इस बजट को तैयार करने के लिए जनता से और प्रबुद्ध जनों से सुझाव लिए गए थे। बजट के लिए विशेषज्ञों का संवाद कार्यक्रम भी रखा गया था।

MP Budget 2024

मध्य प्रदेश सरकार का बजट कैसा हो सभी सुझाव पर मंथन किया गया। और उन सभी विषयों पर विचार-विमर्श के बाद हमने उन सार्थक सुझावों को बजट में शामिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा आने वाला बजट महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए सर्वस्पर्शी बजट होगा।

सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं होगी। इसे हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। गौरतलब है कि सरकार आज पहला पूर्ण बजट पेश करेगी। यह बजट 3 लाख 65 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। इसमें प्रदेशवासियों पर नए कर का कोई बोझ नहीं बढ़ाया जाएगा।

read more – BHILAI FIRING CASE : भिलाई गोलीकांड के दूसरे आरोपी अंकुर शर्मा के अवैध कब्जे घर पर चला बुलडोजर, मुख्य आरोपी अमित जोश अब भी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Exit mobile version