spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

Mouni Roy Transformation : 17 साल पहले कुछ ऐसी दिखती थीं मौनी रॉय, फैंस को नहीं हुआ यकीन

Mouni Roy Transformation

अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उनकी हर तस्वीर, वीडियो आग की तरह वायरल हो जाती है। उनके फैंस उनके लुक को बेहद पसंद भी करते हैं। मौनी अक्सर अपने ग्लैमरस लुक के लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती है।

लेकिन 17 साल पहले मौनी रॉय ऐसी नहीं दिखती थी। उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये वही मौनी रॉय हैं, जिन्हें आप आज सोशल मीडिया पर देखते हैं । उनके लुक में हुआ ये कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन आपको भी चौंका देगा।

READ MORE – SP CANDIDATE KAJAL NISHAD : सपा उम्‍मीदवार काजल निषाद को चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक, डॉक्‍टरों ने किया लखनऊ रेफर

मौनी ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक खूबसूरत ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर नहीं की थी। बल्कि उन्हें कई साल पहले टीवी के हिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में देखा गया था। इसमें मौनी ने कृष्णा तुलसी का किरदार निभाया था, ये किरदार एक साड़ी पहनी महिला का था। सोशल मीडिया पर वायरल मौनी की ये तस्वीरें उनके उसी किरदार की हैं।

Mouni Roy Transformation

उन दिनों मौनी का लुक काफी अलग था । उनके होठों से लेकर उनकी नाक तक, सब काफी अलग दिखते थे। मौनी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से की और फिर एक्टिंग की ओर रुख किया। मौनी ने कई टीवी शोज किए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘देवों के देव महादेव’ से मिली। इसके बाद वह एकता कपूर की ‘नागिन’ में नजर आईं।

जिसमे उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इसके बाद मौनी के लुक में इतने बदलाव देखने को मिले कि लोग कहने लगे कि एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाई है। इसे लेकर आज भी उन्हें ट्रोल किया जाता है। अपने नए और ग्लैमर वाले लुक के साथ मौनी ने टीवी की दुनिया से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, हालांकि अभी तक उन्हें फिल्मों में कोई बड़ा रोल नहीं मिला।

READ MORE – JUNGLE SAFARI RAIPUR : नया रायपुर स्थित नंदनवन जू का बदला समय, अब ढाई घंटे पहले खुलेगा अब सफारी ढाई घंटे पहले खुलेगा

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.