Mosque illegal construction case
शिमला। हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चल रहे संजौली मस्जिद विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा हैं। संजौली में प्रदर्शन के बाद मंडी, शिमला और सुन्नी तक भी हिंदू संगठनों द्वारा अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा हैं। जहां विश्व हिंदु परिषद ने आज हिमांचल बंद करने का ऐलान किया हैं। बता दें कि,
सुन्नी में सड़क पर उतरी महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध प्रदर्शन के समय लोगों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज के विरोध में सुन्नी में आज प्रदर्शन किया जा रहा हैं। वही शिमला के सुन्नी में इस प्रदर्शन को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आई हैं। प्रदर्शनकारी लगतार हिंदु एकता जिंदबाद का नारे लगा रहें हैं। सुन्नी में लोगों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह पर तैनात किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था न बिगड़े.
The soldier committed suicide: CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, 20 दिनों में 5 जवानों ने किया सुसाइड
Mosque illegal construction case
प्रदेशभर में हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन
हिंदू संगठनों द्वारा प्रदेशभर में अवैध मस्जिद निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में दुकानदारों से अपील की गई है कि वे संजौली और कुल्लू में अपनी दुकानें बंद करें। इसके अतिरिक्त, मंडी में नगर निगम ने अवैध मस्जिदों को तोड़ने के लिए 30 दिनों की समय सीमा निर्धारित की है। विरोध प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही मुस्लिम समुदाय ने अवैध निर्माण को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
ये था मामला
बता दे कि, 31 अगस्त को शिमला के मल्याणा गांव में एक व्यक्ति की पिटाई की गई। इसके बाद युवक संजौली मस्जिद में छिप गया। आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उस व्यक्ति की पिटाई की थी। 1 सितंबर को संजौली में मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया गया, जहां आरोप लगाया गया कि 5 मंजिला मस्जिद के 3 फ्लोर अवैध हैं और इसे गिराने की मांग की गई। इसके बाद से प्रदर्शन जारी है और विवाद बढ़ता जा रहा है।