spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Moscow Attack : मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने किया हमला, अब तक 60 की मौत, 145 घायल

Moscow Attack

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के कंसर्ट हॉल में शुक्रवार की देर रात आतंकवादी हमला हुआ जिसमे अभी तक 60 लोगों की मौत हो गई और 145 लोग घायल हुए हैं। आतंकी संगठन ने बयान देते हुए कहा कि उसने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में ईसाइयों की एक बड़ी सभा को टारगेट कर आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका किया, जिससे वहां आग लग गई। इसमें कई लोग मरे हैं और सैकड़ों घायल हैं।

रुसी मीडिया के मुताबिक, तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर फायरिंग शुरू की दी, जिसमें कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गई। आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भागने में सफल रहे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छुप गए।

READ MORE – CONGRESS LEADER RAHEN GUPTA RESIGNED : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पहले लौटाया था लोकसभा टिकट

Moscow Attack

बयान में कहा गया कि रॉक बैंड के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हमला करने के बाद आतंकी वहां से बचकर निकल भागे। रूस की जांच एजेंसी अभी जाँच कर रही है कि आतंकी किस ओर भाग निकले हैं। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इस हमले को अब तक की सबसे बड़ी त्रासदी माना है। यह रूस के दो दशकों के इतिहास का सबसे खतरनाक आतंकी हमला है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने कुछ दिनों पहले ही एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से मॉस्को में सामूहिक समारोहों से बचने के लिए कहा गया था। इसके बाद रूस में यह हमला हुआ। अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा था कि दूतावास उन रिपोर्ट्स की जांच कर रहा है कि चरमपंथियों के पास मॉस्को में संगीत समारोहों सहित बड़ी सभाओं को निशाना बनाने की योजना है। इसलिए अमेरिकी नागरिकों को अगले 48 घंटों में बड़ी सभाओं से बचने की सलाह दी जाती है।

READ MORE – KAWASI’S TAUNT TO THE CENTER ON KEJRIWAL: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.