spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

MORENA NEWS : मुरैना में REEL बनाने के चक्कर में चली गई 11 साल के मासूम की जान, दम घुटने से हुई मौत, देखिये मौत का लाइव वीडियो

MORENA NEWS

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अप्रिय घटना घटित हो गयी है। रील बनाने का शौक एक मासूम के जीवन पर भरी पड़ गया। मिली जानकारी के मुताबिक 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला एक छात्र गले में फंदा डालकर रील बना रहा था। जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

read more – NEET UG RESULT 2024 : NEET-UG के केंद्रवार घोषित रिजल्ट में कई चौंकानेवाले फैक्‍टर आये सामने

यह घटना मुरैना जिले के अंबाह गांव की है। मृतक बच्चे का नाम करन परमार (उम्र 11 साल) पिता रवि परमार है। वीडियो में छात्र अपने दोस्तों के साथ मिल कर फांसी के फंदे पर लटकने की एक्टिंग कर रहा था। शनिवार शाम को वह लेन रोड पर खाली पड़े प्लाट पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

इसी दौरान रील बनाने की कोशिश में उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान आसपास कई और बच्चे भी खेल रहे थे। उन्होंने उसे तड़पते हुए भी देखा लेकिन सभी को लगा कि वह रील बनाने के लिए ऐक्टिंग कर रहा है। और देखते ही देखते करन बेसुध हो गया। ये देखकर बच्चे उसके पास पहुंचे।

MORENA NEWS

जहां उन्होंने देखा कि करन कोई हलचल नहीं कर रहा है। जिसके बाद बच्चे वहां से डर कर भाग जाते हैं। वही वीडियो बना रहा बच्चा भी मोबाइल वहीं छोड़कर भाग जाता है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल करन के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद करन को फंदे से उताकर सीधे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर अंबाह पुलिस भी तत्काल अस्पताल पहुंचीं।

खबरों के मुताबिक मृतक करन परमार 7वीं कक्षा में पढ़ता था। शनिवार को वह स्कूल से आने के बाद सीधे लेन रोड स्थित अपने घर के सामने खाली पड़े प्लाट पर खेलने चला गया था।

बताया जा रहा है कि वह नींव के ऊपर उठाई गई दीवार पर खड़ा होकर गले में फंदा डालकर वीडियो बनवा रहा था। तभी उसका पैर फिसलने से रस्सी खींच गई। जिससे दम घुटने से मौके पर ही मासूम की मौत हो गयी।

read more – RATION CARD NEW RULES 2024 : राशनकार्डधारियों को लगा बड़ा झटका, अगर आपके घर कार-लाइसेंसी हथियार या जनरेटर है तो रद्द होगा राशन कार्ड, जानिए नियम

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.