AB News

Morena Crime News : मुरैना में घरेलू बर्तनों की तरह देसी कट्टों को साफ कर रही महिला का वीडियो हुआ वायरल, बाप-बेटा पुलिस की गिरफ्तार

Morena Crime News

मुरैना। मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के मुरैना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां अवैध हथियारों के कारोबार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल वायरल वीडियो में एक महिला घरेलू बर्तनों की तरह देसी कट्टों की साफ सफाई करती नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ठिकाने का पता लगा कर आरोपियों को गिरफ्तार की।

दरअसल पुलिस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो से लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने घर पर ही हथियार की फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घर से भारी मात्रा में हथियार और उसे बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों पर आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Morena Crime News

मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति शक्ति कपूर सखबार अवैध हथियार बनाने का काम करता है, जो रात में तस्करी करने ले जा रहा है। पुलिस ने रछेड़ तिराहा पर चेकिंग प्वाइंट लगाया। तभी खिल्ली की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक फिसल गई और बाइक पर सवार दोनों लोग गिर पड़े। पुलिस ने रछेड़ गांव के तिराहा पर बोरे में अवैध हथियार व निर्माण सामग्री ले जाते हुए शक्ति कपूर व उसके पिता को दबोच लिया।

जिसके बाद तलाशी के दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार मिले। जिसमे एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बोर का कट्टा, एक 32 बोर का कट्टा, एक आधी बनी कट्टे की नाल, 12 छोटी स्प्रिंग, तीन बड़ी स्प्रिंग, एक 315 बोर का छेद करने वाला सुम्मा, एक लोहे की हथोड़ी, एक फनर, काठ का बट, लोहे की रेती, एक बेरल मापने वाला गेज, एक जिंदा राउंड, दो खाली खोके, लोहे का पंखा गैस वाला, ड्रिल मशीन, लोहे की सड़सी सहित अन्य सामान जब्त किया है,

जिसका उपयोग अवैध हथियार बनाने में किया जाता है। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह घर पर हथियार बनाने का काम करते हैं। इसके बाद वो खुद बेचते हैं। पूछताछ के दौरान वायरल वीडियो के बारे में बताया कि, वह उसकी पत्नी का वीडियो है।

READ MORE – Uddhav Thackeray Convoy Attacked : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के काफिले पर फेंका गया गोबर-टमाटर, MNS कार्यकर्ताओं ने किया हमला

Exit mobile version