spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Big Blow : नक्सल संगठन को बड़ा झटका…! सीसी सदस्य सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर, 14 अक्टूबर। Big Blow : गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा सफलता मिली है। खबर है कि...

Latest Posts

Mor Sangwari Yojana : उप मुख्यमंत्री साव ने “मोर संगवारी एप” को किया लांच, अब घर बैठे 27 सेवाओं का ले सकते है लाभ

Mor Sangwari Yojana

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी में प्रदेश की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में ‘‘मोर संगवारी’’ योजना का एप लॉन्च किया। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित 27 प्रकार की सेवाओं का लाभ घर पहुंचकर प्रदान की जाएंगी।

read more – FIFTH-EIGHTH ARE NOW BOARD CLASSES : प्रदेश में 15 साल बाद फिर से पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा शुरू करने की तैयारी में लगी सरकार, जल्द लागू हो सकती है ये नई व्‍यवस्‍था

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने लॉन्चिंग के दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय कार्यालयों से नागरिक सेवाएं घरों तक पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप चरणबद्ध रूप से “मोर संगवारी” योजना का विस्तार किया जा रहा है।

Mor Sangwari Yojana

जिसमे 27 प्रकार की सेवाएं नागरिकों को घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वही उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगो को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित की गयी है।

तो वही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवासहीन परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी निपटान के लिए निकायों द्वारा समग्र प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री, चेक और प्रमाण पत्र का भी वितरण किया गया।

ये सेवाएं सभी कार्य दिवसों में सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संचालित की जा रही हैं। योजना के अंतर्गत टोल-फ्री नंबर पर काल करने पर संगवारी घर पहुंच कर योजना से जुड़ी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ देना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए कोई भी घर बैठे टोल-फ्री नंबर 14545 में काल करके संपर्क कर सकता है।

read more – GOVERNOR RAMEN DEKA : छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका आज रायपुर आगमन, सीएम साय करेंगे स्वागत, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.