spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Jaisalmer Bus Tragedy : दिवाली का जश्न मातम में बदला…! बस हादसे ने छीन ली 20 जिंदगियां…यहां देखें भयावह Video

जैसलमेर, 15 अक्टूबर। Jaisalmer Bus Tragedy : राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में करीब 20 लोगों की दर्दनाक...

Latest Posts

MONEY TRANSFER TO FARMERS : साय सरकार की कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ, 24 लाख 75 हजार किसानों के खाते में आज ट्रांसफर होंगे करोड़ों रुपए

MONEY TRANSFER TO FARMERS

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज 12 मार्च का दिन एक यादगार दिन बनने वाला है। आज प्रदेश के 24 लाख 75 हजार किसानों को भाजपा सरकार मंगलवार को धान खरीदी के अंतर की राशि देगी। कृषक उन्नति योजना के तहत बालोद जिला स्थित मुख्यालय सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत उनके खाते में 13,320 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे।

READ MORE – LOK SABHA ELECTIONS 2024 : BJP के ‘जिहादी गिरोह’ कार्टून से मचा बवाल, राजनांदगांव की जनता का अपमान है- कांग्रेस

प्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रुपए के दर से अंतर की राशि दी जाएगी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। जबकि धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल है।

MONEY TRANSFER TO FARMERS

बता दें कि राज्य में खरीफ वर्ष 2023-24 में 24.75 लाख किसानों से 144.92 लाख टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। इसके लिए किसानों को 31,914 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, सांसद कांकेर मोहन मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट होंगे।

READ MORE – BIG BREAKING: देश में लागू हुआ CAA, अधिसूचना जारी, तीन मुल्कों के छह प्रवासी समुदायों को मिलेगी भारत की नागरिकता

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.