Modi Cabinet 3.0
मोदी सरकार के विभागों का बंटवारा सोमवार शाम 6:30 बजे किया गया। एक बार फिर अमित शाह को गृह मंत्री, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। एस जयशंकर के पास विदेश मंत्रालय ही रहेगा। निर्मला सीतारमण को फिर से वित्त मंत्री, अश्विनी वैष्णव को फिर से रेल मंत्री बनाया गया है। वहीं पीयूष गोयल भी वाणिज्य व उद्योग मंत्री बने रहेंगे।
शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है। नितिन गडकरी के साथ दो राज्य मंत्री रहेंगे। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन व उर्वरक मंत्रालय दिया गया है। मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट यहां देखें-