Missing Child In Gwalior : ग्वालियर में मासूम की हत्या, 12 साल की बच्ची निकली कातिल

Missing Child In Gwalior : ग्वालियर में मासूम की हत्या, 12 साल की बच्ची निकली कातिल

Missing Child In Gwalior

ग्वालियर के सिरोल स्थित कास्मो आनंदा टाउनशिप में मंगलवार को लापता हुए 4 वर्षीय बच्चे की लाश 33 घंटे बाद ढाई फीट गहरे गड्ढे में पत्थरों के नीचे मिली। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या उसी टाउनशिप की 12 साल की बच्ची ने बेर तोड़ने के बहाने की। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची ने पहले बच्चे का गला दबाया, फिर गड्ढे में फेंककर पत्थर से कुचल दिया।

 

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं, पूछताछ में बालिका ने सिर्फ इतना कहा कि उसे गुस्सा आता है जब बच्चे उसकी बात नहीं मानते। पुलिस ने गहन पूछताछ और बच्चों के बयान के बाद बालिका से सच उगलवाया। फिलहाल बालिका हिरासत में है, काउंसलिंग के बाद हत्या का असली कारण सामने आने की उम्मीद है।

बच्चे की लाश मिलने पर परिवार में आक्रोश फैल गया, चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी। माता-पिता मजदूरी करते हैं और दो महीने पहले ही ग्वालियर आए थे।

Breaking News National News and Politics