spot_img
Sunday, October 19, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

Miss World 2025 : मिस वर्ल्ड 2025 पहनेंगी 3 करोड़ का ताज, जिसमें जड़े हैं 1770 हीरे, भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-40 में शामिल

Miss World 2025

मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले 31 मई को होने जा रहा है और इस बार विजेता को मिलने वाला ताज चर्चा का विषय बना हुआ है। मिस वर्ल्ड 2025 को जो ताज पहनाया जाएगा, उसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है। यह ताज व्हाइट गोल्ड से बना है और इसमें 1770 बेशकीमती हीरे और नीलम जड़े गए हैं।

READ MORE – LAWRENCE BISHNOI GANG : नोएडा एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल की मुठभेड़ में लॉरेंस विश्नोई गैंग का शार्प शूटर ढेर, एक जवान घायल

इस भव्य ताज की जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की CEO जूलिया मोर्ले ने दी। उन्होंने बताया कि यह ताज न सिर्फ सुंदरता बल्कि महिला सशक्तिकरण और वैश्विक संस्कृति का प्रतीक भी है।

भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं और उन्होंने टॉप-40 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बना ली है। नंदिनी के इंटरव्यू को लेकर आयोजन समिति और फैन्स को काफी उम्मीदें हैं, और माना जा रहा है कि उनका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

फिनाले में टॉप-40 में से 5 कंटेस्टेंट्स के बीच खिताबी मुकाबला होगा, जिसमें विजेता को यह कीमती ताज पहनाया जाएगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारत की नंदिनी गुप्ता इस ऐतिहासिक ताज को अपने नाम कर पाएंगी।

READ MORE – Bhilwara Breaking News : भीलवाड़ा में तेज आंधी और बारिश से टोल प्लाजा की छत उड़ी, आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.