spot_img
Thursday, October 16, 2025

Bihar Assembly Elections 2025 : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची…! मैथिली ठाकुर और पूर्व IPS को मिला टिकट…यहां देखें

पटना, 16 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी...

Latest Posts

Miss World 2025 Winner : मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता, हैदराबाद में रचा इतिहास

Miss World 2025 Winner

थाईलैंड की 21 वर्षीय ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर ग्लैमर और ग्रेस की दुनिया में इतिहास रच दिया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 मई की रात भारत के हैदराबाद स्थित HITEX कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुई, जहां दुनियाभर की सुंदर और प्रतिभाशाली युवतियों ने भाग लिया।

ओपल ने फिनाले में एथियोपिया की हासेट डेरेज, पोलैंड की माजा क्लाज्दा और मार्टिनिक की ओरेली जोआचिम जैसी मजबूत दावेदारों को पछाड़ते हुए यह ताज अपने नाम किया।

Miss World 2025 Winner

ग्रैंड फिनाले में ओपल ने एक शानदार सफेद एंब्लिश्ड गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा, जिसे उन्होंने “हीलिंग और साहस का प्रतीक” बताया। गाउन की सॉफ्ट फ्लेयर्स और मिरर वर्क उनके भीतर की करुणा और आत्मिक प्रकाश को दर्शाते हैं।

ओपल की आत्मविश्वास भरी उपस्थिति, विचारशीलता और मंच पर उनकी गरिमा ने न केवल जजों को बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को भी प्रभावित किया। उनकी यह जीत थाईलैंड के लिए गर्व का क्षण है और साथ ही दुनियाभर की युवतियों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी।

अब पूरी दुनिया की निगाहें मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता पर टिकी हैं – जो न केवल एक ब्यूटी क्वीन के रूप में, बल्कि एक सामाजिक बदलाव की प्रतीक और दूत के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करेंगी।

READ MORE – West Bengal Murder Case : जीजा ने की साली की बेरहमी से हत्या, कटा सिर लेकर मंदिर के सामने लगाया जयकारा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.