Mirage 2000 fighter Jet crash
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक मिराज 2000 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। हादसे में लड़ाकू विमान के दोनों पायलटों के घायल है।
क्रैश होते ही लड़ाकू विमान में आग लग गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें विमान बुरी तरह से जलते हुए दिख रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब क्रैश हुआ है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
Mirage 2000 fighter Jet crash
पायलट सुरक्षित
अधिकारियों ने बताया है कि मिराज 2000 विमान क्रैश हुआ उसके पायलट घायल हुए हैं लेकिन सुरक्षित हैं। ये लड़ाकू विमान ट्विन सीटर था। विमान के क्रैश होने की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विमान के क्रैश होने के बाद वह पूरी तरह से जल गया।