spot_img
Saturday, October 18, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Mexico Ancient Pyramid : मैक्सिको में तूफान के कारण 2 प्राचीन पिरामिड ढहे, मानव बलि के लिए किया जाता था इस्तेमाल, प्योरपेचा जनजाति ने बताया विनाश का कारण

Mexico Ancient Pyramid

मैक्सिको में तूफान के कारण एक प्राचीन जनजाति द्वारा मानव बलि के उपयोग किए जाने वाले दो पिरामिड ढह गए। इस घटना के बाद से अब इसे बनाने वाले मूल जाति के वंशजों को बड़ी प्राकृतिक आपदा का डर सताने लगा है। इसे ‘महाविनाश का अलौकिक संकेत’ बताया जा रहा है।

read more – US Earthquake : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में भूकंप के झटके से लोगो में दशहत, 4.6 मापी गई तीव्रता

इस पिरामिड का निर्माण आधुनिक प्योरपेचा लोगों के पूर्वजों ने किया था। इतिहासकारों के अनुसार, प्राचीन प्योरपेचा जनजाति अपने महत्वपूर्ण देवता कुरिकवेरी को मानव बलि देने के लिए याकाटा पिरामिड का इस्तेमाल करते थे। बता दें कि याकाटा पिरामिड मिचोआकेन राज्य के इहुआट्जियो में पाए जाते हैं।

Mexico Ancient Pyramid

30 जुलाई को भारी बारिश के बाद पिरामिड आंशिक रूप से ढह गया और इसका एक हिस्सा बह गया। इतिहासकारों के मुताबिक प्राचीन पुरेपेचा जनजाति ने अपने सबसे अहम देवता कुरिकवेरी को मानव बलि देने के लिए याकाटा पिरामिड का इस्तेमाल किया था। याकाटा पिरामिड मिचोआकन राज्य के इहुआत्ज़ियो के पुरातात्विक स्थल में पाए जाते हैं।

मैक्सिकन नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री (आईएनएएच) ने एक बयान जारी कर कहा, “मंगलवार की रात इहुआट्जियो क्षेत्र में एक पिरामिड ढह गया। प्योरपेचा झील के बेसिन के पास भारी बारिश के कारण ऐसा हुआ। इस इलाके में उच्च तापमान और सूखे के कारण कई हिस्सों में दरारें पड़ गईं।”

स्थानीय निवासी ने तूफान को बताया विनाश का संकेत

वहां के एक स्थानीय निवासी तारियाकुइरी अल्वारेज ने बताया कि यह तूफान विनाश का संकेत दे सकता है। उन्होंने कहा, “हमारे पुर्वजों के लिए यह एक बुरी खबर है जो विनाशकारी घटना की तरफ इशारा कर रहा है।” प्योरपेचा जनजातियों ने एज्टेक को हराया था और 1519 में स्पेनश आक्रमण से पहले 400 वर्षों तक शासन किया था।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.