AB News

Mehul Choksi Arrested : 13,500 करोड़ के पीएनबी घोटाले का मास्टरमाइंड मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार, जल्द होगा भारत प्रत्यर्पण!

Mehul Choksi Arrested

नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक का चेहरा, भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है! बेल्जियम के एंटवर्प शहर में CBI की इंटरपोल अपील के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, और उसने 2018 में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ देश से फरार होकर एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी।

इस बार वह इलाज के बहाने बेल्जियम पहुंचा था, लेकिन कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सका। मुंबई कोर्ट के दो अरेस्ट वारंट (2018 और 2021) के आधार पर बेल्जियम पुलिस ने उसे 11 अप्रैल को हिरासत में ले लिया।

चोकसी फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद है और भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा और न्याय की कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

Mehul Choksi Arrested

क्या है पूरा मामला?
अब आगे क्या?

“चोकसी अब बेल्जियम की जेल में है और भारत सरकार की कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द भारत लाया जाए। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो जल्द ही उसे भारतीय अदालतों के सामने पेश किया जाएगा।”

भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत!

इस गिरफ्तारी से भारत ने यह संदेश दिया है कि आर्थिक अपराध कर देश छोड़ने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी न सिर्फ कानून का सम्मान है, बल्कि देश की जनता के विश्वास की भी जीत है।

read more – Hubballi Girl Death : हुबली में 5 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, बिहार का रहने वाला था आरोपी

 

Exit mobile version