Mehul Choksi Arrested
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक का चेहरा, भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया है! बेल्जियम के एंटवर्प शहर में CBI की इंटरपोल अपील के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है, और उसने 2018 में अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ देश से फरार होकर एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी।
इस बार वह इलाज के बहाने बेल्जियम पहुंचा था, लेकिन कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सका। मुंबई कोर्ट के दो अरेस्ट वारंट (2018 और 2021) के आधार पर बेल्जियम पुलिस ने उसे 11 अप्रैल को हिरासत में ले लिया।
चोकसी फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद है और भारत सरकार ने उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा और न्याय की कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
Mehul Choksi Arrested
क्या है पूरा मामला?
- जनवरी 2018 में चोकसी और नीरव मोदी ने PNB में फर्जी गारंटी के ज़रिए 13,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।
- घोटाले के उजागर होने से ठीक पहले दोनों ने देश छोड़ दिया।
- चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ली, वहीं नीरव मोदी लंदन में छिपा बैठा है और उसका प्रत्यर्पण भी लंबित है।
- 2021 में डोमिनिका में भी चोकसी को पकड़ा गया था, लेकिन तब वह भारत नहीं लाया जा सका।
अब आगे क्या?
“चोकसी अब बेल्जियम की जेल में है और भारत सरकार की कोशिश है कि उसे जल्द से जल्द भारत लाया जाए। अगर सबकुछ ठीक रहा, तो जल्द ही उसे भारतीय अदालतों के सामने पेश किया जाएगा।”
भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक जीत!
इस गिरफ्तारी से भारत ने यह संदेश दिया है कि आर्थिक अपराध कर देश छोड़ने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी न सिर्फ कानून का सम्मान है, बल्कि देश की जनता के विश्वास की भी जीत है।
read more – Hubballi Girl Death : हुबली में 5 साल की बच्ची की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, बिहार का रहने वाला था आरोपी