Meerut Murder : इश्क, बगावत और कत्ल, मेरठ में 13 की उम्र में शुरू हुई मोहब्बत कैसे मर्डर में बदल गई, क्या मुस्कान अकेली थी? या पूरा परिवार साजिश में शामिल?

Meerut Murder : इश्क, बगावत और कत्ल, मेरठ में 13 की उम्र में शुरू हुई मोहब्बत कैसे मर्डर में बदल गई, क्या मुस्कान अकेली थी? या पूरा परिवार साजिश में शामिल?

Meerut Murder

मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। लंदन से लौटे मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी, शव के 4 टुकड़े कर ड्रम में भरा और ऊपर से सीमेंट डाल दिया, ताकि कोई सबूत न बचे। लेकिन अब इस हत्याकांड से जुड़ी एक ऐसी सच्चाई सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

read more – Sunita Williams Return : सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के ओवरटाइम पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, बोले– “मैं अपनी जेब से दूंगा भुगतान”

मुस्कान और सौरभ की मोहब्बत का खौफनाक अंजाम

इस मर्डर केस के पीछे छुपी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। सौरभ राजपूत, जिसने बचपन में मुस्कान से प्यार किया, परिवार से बगावत कर शादी की, उसी मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग मिलकर उसका कत्ल कर दिया।

Meerut Murder

सौरभ की मां रेणु देवी से मिली जानकारी के अनुसार “सौरभ 13 साल का था जब पहली बार मुस्कान से मिला। मुस्कान के नाना ज्योतिषी थे और मैं वहां कुंडली दिखाने जाती थी। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई। हमने सौरभ को रोका, टोका, लेकिन वह नहीं माना। तीन बार भागे, आखिरकार शादी कर ली।”

शादी के बाद दरकता रिश्ता, बढ़ता तनाव

शादी के बाद मुस्कान ने ससुराल में रहना शुरू किया लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार परिवार से खराब होता चला गया। छोटी-छोटी बातों पर झगड़े, गाली-गलौज। सौरभ परेशान होकर अलग रहने लगा। पिता ने नाराज होकर बेदखल कर दिया।

वहीं मां रेणु बताती हैं, “सौरभ हमसे जुड़ा रहा, फोन करता, वीडियो कॉल करता। लेकिन मुस्कान उसे संभाल नहीं रही थी। वो नशा करने लगी थी, दूसरे लड़कों से मेलजोल बढ़ा लिया था।”

Meerut Murder

प्रॉपर्टी का लालच और तलाक की लड़ाई

सौरभ के भाई राहुल के मुताबिक, “सौरभ ने तलाक के लिए केस फाइल किया था, लेकिन मुस्कान पैसों के लिए तैयार नहीं थी। हर महीने 50 हजार उसके परिवार को भेजता था। उन्होंने इसी पैसे से 60 लाख का घर बना लिया।”

कत्ल की रात: नींद की गोली और बॉडी के टुकड़े

3 मार्च की रात सौरभ खाना लेने घर आया। मां से बोला, “मुस्कान भी भूखी होगी, खाना पैक कर दो।” इसी खाने में मुस्कान ने नींद की गोली मिलाई, फिर साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मौत के घाट उतार दिया। बॉडी के 4 टुकड़े किए, ड्रम में डाला और सीमेंट से सील कर दिया।

Meerut Murder

इनसाफ की गुहार

सौरभ की बहन सिमरन कहती हैं, “मुस्कान का पूरा परिवार इस साजिश में शामिल है। उसकी नजर सिर्फ सौरभ के पैसे और प्रॉपर्टी पर थी। अब हम भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं।”

अब सवाल उठते हैं कि …..
  • क्या मुस्कान के पूरे परिवार को इस साजिश की जानकारी थी?
  • सौरभ की हत्या की असल वजह क्या सिर्फ पैसों का लालच था?
  • पुलिस जांच में और कौन-कौन से नए राज खुलेंगे?

“सौरभ को इंसाफ दो – ये मांग सिर्फ उसके परिवार की नहीं, पूरे समाज की है। इस वारदात ने हर किसी के दिल को झकझोर दिया है।”

read more – Sushant Singh Rajput Case : 4 साल की तलाश का अंत, रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, CBI ने हटाए सारे आरोप, सुशांत को मिला न्याय?

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज वायरल स्पेशल