spot_img
Saturday, June 28, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

MECCA MASJID : मक्का मदीना में काबा में महिला बुर्का पहनकर नाची, वीडियो वायरल होते ही भड़के उठे मुस्लिम समुदाय के लोग

MECCA MASJID

मुसलमानों के लिए मक्का-मदीना उनका सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों काफी भड़के हुए नजर आएं। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला काबा के सामने नाचते हुए नजर आ रही है।

मुस्लिम धर्म में हज सबसे पवित्र यात्रा है जिसके लिए वह मक्का-मदीना जाते हैं। अपने इस पवित्र जगह का वह सम्मान करते हैं और किसी भी तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं करते। दरअसल एक महिला काबा के सामने ही नाचती और इसका वीडियो रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही है।

MECCA MASJID

जब सभी लोग काबा के सामने मन्नतें मांग रहे थे, नमाज पढ़ रहे थे, तब एक बुर्का पहनकर एक महिला नाच कर रील बनवा रही थी। महिला का वीडियो कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फिर इसे देखते ही लोग भड़क गए। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय से जुड़े दुनियाभर के लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और महिला पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई और इसे सबक नहीं सिखाया गया तो यह ट्रेंड बढ़ता जाएगा और लोग इसी तरह के हरकते कर रील बनाएंगे।

वीडियो को @RKSA_en नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है – हज 2024 का समय नजदीक आने के साथ ही , कुछ लोगों ने इस महीने की पवित्रता का उल्लंघन करना शुरू कर दिया और इन पवित्र दिनों में लाखों मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, खासकर तब जब ये पवित्र काबा के सामने किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने मांग की है कि काबा में फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.