Mayor Son Celebrated Birthday
रायपुर। यह घटना रायपुर में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे के बेटे के जन्मदिन का यह वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ समय पहले ही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर इसी तरह के कृत्य के लिए कार्रवाई की गई थी।
बता दें कि रायपुर की महापौर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मीनल चौबे के बेटे और समर्थक आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है। जिसमें मीनल चौबे के बेटे और समर्थक आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
ऐसे में अब सवाल उठता है कि क्या प्रशासन इस मामले में भी समान कार्रवाई करेगा या फिर इस पर अलग रुख अपनाया जाएगा? सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के आयोजन, खासकर आतिशबाजी और ट्रैफिक बाधित करने वाले कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन की नीति क्या होनी चाहिए?

