spot_img
Wednesday, August 13, 2025

Announcement of New Team : भाजपा की नई टीम का ऐलान…यहां देखिए पूरी List

रायपुर, 13 अगस्त। Announcement of New Team : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो गया है। नई टीम...

Latest Posts

Manohar Joshi Passed Away : Maharashtra के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस, जानिए कैसा था उनका राजनीतिक सफर

Manohar Joshi Passed Away

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार (23 फरवरी) की सुबह निधन हो गया है। 86 वर्षीय मनोहर जोशी की अचानक तबियत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। 21 फरवरी को तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Manohar Joshi Passed Away

उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। बता दें कि पूर्व सीएम मनोहर जोशी पिछले कुछ समय से राजनीति में सक्रिय नहीं थे।

मनोहर जोशी का राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा। वह सीएम के अलावा मुंबई नगर निगम के नगरसेवक, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, संसद सदस्य, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य भी रहे।

Manohar Joshi Passed Away

शिवसेना के दिग्गज नेताओं की लिस्ट में शामिल जोशी को पिछले वर्ष मई से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.