Mannara Chopra Father Passed Away
मुंबई। Bigg Boss 17 फेम मन्नारा चोपड़ा के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। मशहूर एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा के पिता एडवोकेट रमन राय हांडा का 16 जून 2025 को निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
इस दुखद खबर की जानकारी मन्नारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा –“गहरे दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता एडवो. रमन राय हांडा (25/09/1953 – 16/06/2025) के निधन की सूचना देते हैं। वह हमारे परिवार की ताकत का स्तंभ थे।”
अंतिम संस्कार की जानकारी:
मन्नारा ने बताया कि उनके पिता का निधन भले दिल्ली में हुआ, लेकिन अंतिम संस्कार 18 जून 2025 को दोपहर 1 बजे मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित अंबोली श्मशान घाट में किया जाएगा। परिवार में उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा हांडा और बेटियां मन्नारा व मिताली शोकाकुल हैं। इस खबर के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।