spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Manmohan Singh Passes Away: पूर्व PM मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

Manmohan Singh Passes Away

Manmohan Singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था.

Manmohan Singh Passes Away

नई दिल्ली। भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार रात दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।
डॉ मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वो 92 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे.

मनमोहन सिंह का नाम देश में आर्थिक सुधार के जनक के रूप में जाना जााता है, बतौर वित्त मंत्री 1991 में उन्होंने उदारीकरण के जरिए इंडियन इकोनॉमी को वर्ल्ड मार्केट से जोड़ा।

उन्होंने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था। 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और फिर 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।

डॉ. मनमोहन सिंह सिर्फ देश के प्रधानमंत्री ही नहीं रहे हैं, बल्कि कई अहम पदों पर भी काबिज रहे हैं। मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में काम किया जो स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में बेहद ही अहम समय था।

7 दिन का राष्ट्रीय शोक:

पूर्व पीएम के निधन पर केंद्र की मोदी सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के देर रात बाद मनमोहन का पार्थिव शरीर आवास लाया गया। यहां आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

राष्ट्रपति ने बताया बड़ी छति

डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है…”
राहुल बोले- मैंने गुरु खो दिया:
PM मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए X पर लिखा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी ने हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद के अंदर उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है।’ वहीं राहुल गांधी ने लिखा, ‘मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.