Manmohan Singh Net Worth
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह का कल यानी गुरुवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में कल AIIMS के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें तबीयत बिगड़ने के बाद उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के काम किया था। वे अपनी सादगी, कार्य के प्रति निष्ठा और सौम्यता के लिए जाने जाते थे।
प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी और अपना जीवन परिवार के साथ बिताने लगे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और तीन बेटियां हैं। डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में पहचान दिलाई। उनके सफर की बात करें तो उनका सफर कई उपलब्धियों से भरा है।
Manmohan Singh Net Worth
अगर उनके करियर को देखा जाय तो भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो देश के इतने बड़े पदों पर रहा हो, वह न केवल भारत सरकार में आर्थिक सलाहकार रहें, बल्कि आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री के पद से होते हुए भारत के प्रधानमंत्री बने थे। बड़े पदों पर काम करने के बाद भी मनमोहन सिंह ने खुद को विवादों से दूर ही रखा। आइए जानते है पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने पीछे कितने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह के पास कुल 15 करोड़ 77 लाख रुपए की संपत्ति है। साल 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए हलफनामे के अनुसार उनका दिल्ली और चंडीगढ़ में एक-एक फ्लैट है। उनके पास 7 करोड़ 72 लाख 54 हजार 370 रुपए का कैश था।
वहीं इन सब के अलावा मनमोहन सिंह के पास 12 लाख 76 हजार की एनएएस और पोस्टल बचत योजना थी। पूर्व पीएम के पास 3 लाख 86 हजार 500 रुपए की ज्वैलरी बताई गई है। इसके साथ ही साल 2013 में दिए हलफनामे के अनुसार उनके पास एक मारूति 800 कार थी। वहीं, मनमोहन सिंह पर एक भी रुपये का कर्ज नहीं था।