AB News

Manmohan Singh funeral : आज पूरे राजकीय सम्मान से किया जायेगा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार..कांग्रेस की स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग!!!

Manmohan Singh funeral

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री और RBI गवर्नर रह चुके डॉ. मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। आज 28 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंचतत्‍व में विलीन होने से पहले उनका शव कांग्रेस मुख्‍यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

इसके बाद सुबह 9.30 बजे से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो दिल्ली के निगम बोध घाट तक जाएगी। डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा देशभर से दिग्गज नेता भारत के पूर्व पीएम को नमन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Manmohan Singh funeral

केंद्र सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के चलते दिल्ली में आज यातायत भी प्रभावित हो सकता है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार स्थल के लिए राजधानी दिल्ली में एक जगह देने का केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि उनके इस अंतिम स्थल पर एक स्मारक का निर्माण कर देश के इस महान सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान की मांग की है, इस मुद्दे पर अकाली दल भी कांग्रेस साथ नजर आ रही है।

Manmohan Singh funeral

खरगे ने पीएम मोदी के लिखा खत

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद पत्र लिखा है। जिसमे उन्होंने ने पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार वाली जगह पर उनका स्मारक बनाये जाने की बात कही है।

खरगे ने पत्र में लिखा, “मनमोहन सिंह एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाले और बंटवारे के दर्द का अनुभव करने वाले और अपने दृढ़ संकल्पता के कारण ही वे दुनिया के अग्रणी राजनेताओं में से एक बन गए। इसी के मद्देनजर, मुझे उम्मीद है और भरोसा है कि डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक कद के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का उपरोक्त अनुरोध स्वीकार किया जाएगा, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।”

 

 

Exit mobile version