spot_img
Wednesday, October 15, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Manmohan Singh Bharat Ratna : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ‘भारत’ रत्न देने की मांग का संजय सिंह ने किया समर्थन, AAP ने केंद्र से की ये अपील

Manmohan Singh Bharat Ratna

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात (26 दिसंबर) निधन हो गया।

read more – Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक को लेकर आदेश जारी, 7 दिन तक झुका रहेगा तिरंगा, सीएम साय के सभी कार्यक्रम रद्द

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर यानी शनिवार को सुबह 10-11 बजे दिल्ली के शक्ति स्थल के पास विशेष राजकीय प्रोटोकॉल के साथ होगा। अभी डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग पर स्थित उनके आवास पर रखा गया है।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी उनको नमन करती है। उन्हें याद करती है। मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की हो रही मांग पर कहा कि निश्चित रूप से उनके अंदर सारी योग्यता है जो भारत रत्न मिलने के लिए होनी चाहिए। इस पर भारत सरकार को विचार करना चाहिए।

Manmohan Singh Bharat Ratna

‘AAP याद रखेगी उनका अहसान’

संजय सिंह ने कहा कि हम वो दिन भी कभी नहीं भूल सकते। जब दिल्ली को लेकर अध्यादेश मामले में राज्यसभा में बिल लाया गया था। तब मनमोहन सिंह व्हील चेयर में बैठकर वोटिंग के लिए सदन में आए थे। तो ये उनका एहसान हमारी पार्टी हमेशा याद रखेगी।

आगे संजय सिंह ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बहुत बड़े इंसान थे। जब वो संसद में बोलने के लिए खड़े होते थे दोनों लोग चाहे वो पक्ष हो या विपक्ष चुपचाप सभी उनकी बात सुनते थे। वह ज्यादा से ज्यादा 2 या तीन मिनट में अपनी बात पूरी कर देते थे। कम शब्दों में बड़ी बात कह देते थे।

Manmohan Singh Bharat Ratna

भारत के इस सपूत ने अपने काम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भारत को एक नए दिशा में अग्रसर किया और एक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी। जानिए उनके द्वारा किए गए सबसे बड़े एवं महत्वपूर्ण काम। जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था और समाज को हमेशा के लिए बदल दिया…….

● FDI निवेश $2B से $36B प्रति वर्ष तक बढ़ा।
● भारत की अर्थव्यवस्था तीन गुना बढ़ी।
● माल निर्यात $60B से $320B तक बढ़ा।
● विदेशी भंडार $100B से $315B तक पहुंचा।
● 5 लाख+ किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ।
● 1 लाख+ गांवों का विद्युतीकरण, 5+ करोड़ घरों का विद्युतीकरण।
● इंदिरा आवास योजना के तहत गरीबों को घर उपलब्ध कराए गए।
● कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का निर्माण।
● आधार कार्ड की शुरुआत।
● NEFT, IMPS, DBT डिजिटल प्रणालियों का कार्यान्वयन हुआ।
● सूचना का अधिकार (RTI) और शिक्षा का अधिकार (RTE) लागू किए गए।
● MNREGA का कार्यान्वयन करके करोड़ो लोगों को रोजगार दिया।
● भारत का पहला मंगल मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।
● चंद्रयान-1 मिशन के माध्यम से भारत ने अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छुआ।
● परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहल की गई।
● मोबाइल नेटवर्क और ब्रॉडबैंड सेवाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई।
● RGGLVY योजना के तहत गरीबों को मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए गए।

Manmohan Singh Bharat Ratna

किसे दिया जाता है भारत रत्न पुरस्कार

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में दिया जाता है। अपने क्षेत्र में अहम कार्य और योगदान से देश का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को भारत रत्न दिया जाता है। साल 2011 से पहले यह पुरस्कार सिर्फ कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन 2011 में इसमें संशोधन किया गया और अब भारत रत्न किसी भी क्षेत्र के व्यक्ति को दिया जा सकता है।

read more – Manmohan Singh Five big decisions : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 5 बड़े फैसले, ज‍िसके ल‍िए देश हमेशा रहेगा उनका कर्जदार, देश की डूबती अर्थव्यवस्था को दी थी रफ्तार

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.