Manipur violence
इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक बार फिर रविवार सुबह कुकी और मैतेई समुदाय के बीच जातीय संघर्ष के चलते गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब कई दर्जन लोगों ने कांगपोकपी जिले के नजदीक पहाड़ियों से इंफाल घाटी से कौत्रुक गांव पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।
READ MORE – RAIPUR NEWS : राजधानी में एक विवाह ऐसा भी…….. मूक-बधिर जोड़े रंजुला-आलोक ने लिए सात वचन के साथ फेरे
Manipur violence
गोलियों से ग्रामीणों के मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त होने की खबरे आई हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को नजदीकी के सुरक्षित इलाकों में ले जाया जा रहा है। गांव पर स्थानीय रूप से निर्मित मोर्टार के गोले ‘पम्पी’ दागे जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में डर पैदा हो गया है। गांव में मोर्टार के गोले भी दागे जा रहे हैं, जिन्हें ‘पम्पी’ के नाम से जाना जाता है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक कौत्रुक के ग्रामीण स्वयंसेवकों ने भी गोलीबारी की। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को भेजा जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी थी।
Manipur violence
मणिपुर में विगत वर्ष 3 मई को जातीय हिंसा भड़की थी, जब दो जाति कुकी और मैतेई के बीच संघर्ष छिड़ गया था। जिसके बाद से ये संघर्ष अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कौत्रुक गांव को हमलों के लिए सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। पिछले साल 3 मई से इंफाल घाटी स्थित मेइतेईस और निकटवर्ती पहाड़ियों पर स्थित कुकियों के बीच जातीय संघर्ष में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।