Manipur Violence
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक उग्रवादियों ने जिरिबाम जिले के एक गांव में हमला कर दिया, जिसके बाद शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। बता दें कि उग्रवादियों ने आधुनिक हथियारों से तड़के करीब पांच बजे बोरोबेकरा पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव को निशाना बना कर बमबारी की। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।
READ MORE – Blast in firecracker factory of Morena: पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, कई लोगों के मलबे में दबे
बता दें कि एकबार फिर हिंसा भड़कने के कारण गांव से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानो पर ले जाया जा रहा है। वहीं राज्य में पिछले डेढ़ साल से जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए मैतेई और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच राजधानी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिनों बाद यह हिंसा हुई।
Manipur Violence
जिरिबाम शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर बोरोबेकरा घने जंगलों से घिरा है और एक पर्वतीय क्षेत्र है। पिछले साल मई में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद इस इलाके में ऐसे कई हमले हुए हैं। राज्य में जारी संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए संघर्षरत मेइती और कुकी समुदायों के विधायकों के बीच नयी दिल्ली में बातचीत के कुछ दिन बाद यह हिंसा हुई है।
इधर, मणिपुर के ‘इंफाल ईस्ट’ जिले में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के मुतुम इनाओ सिंह (31) और ख्वैराकपाम राजेन सिंह (25) के रूप में की गयी है। उन्हें वसूली और अन्य हानिकारक गतिविधियों के आरोपों में शुक्रवार को पुरेरोम्बा खोंगनांगखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक दुपहिया वाहन, तीन मोबाइन फोन और 7,600 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
READ MORE – Israel Attacks Gaza : गाजा में इजरायल ने किया हवाई हमला, 33 लोगों की मौत, कई घायल