Mandsaur Crime News : मंदसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात की मौत पर चिकित्सकों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mandsaur Crime News : मंदसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात की मौत पर चिकित्सकों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Mandsaur Crime News

ब्यूरो न्यूज़, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। चिकित्सकों ने नवजात की हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

read more – ELECTION COUNTING 2024 : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की त्रिस्तरीय सुरक्षा में होगी मतों की गणना, पहले पोस्टल बैलट की मतगणना उपरांत 30 मिनट बाद खुलेगी EVM

बताया जा रहा है कि प्रसूता महिला की पहले भी संतान में चार बेटियां हैं और अब जब फिर पांचवी संतान के रूप में बेटी पैदा हुई तो परिजनों ने इस पर नाराजगी जताई। जिस कारण से नवजात की मौत को इस एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल बीती शाम सीतामऊ के बोरखेड़ी जागीर गांव की प्रसूता राधाबाई को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

Mandsaur Crime News

महिला ने देर शाम एक बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सक हिमांशु पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्म के बाद जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित थे। लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे अस्पताल पहुंचे सफाई कर्मचारीयों ने सूचना दी की नवजात बच्ची के चिखने और महिला की रोने की आवाज सुनाई दे रही है।

जिसके बाद स्टाफ नर्स ने नवजात का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया और अन्य चिकित्सकों को सूचना दी। जिसके बाद जब डाक्टरों ने और स्टाफ ने जाकर देखा तो नवजात बच्ची मृत अवस्था में पाई गई और उसके गले पर निशान भी दिखाई दिए। लिहाजा नवजात की हत्या की आशंका होने पर पुलिस को सूचित किया गया।

Mandsaur Crime News

सूचना मिलने के बाद सीतामऊ थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी के बाद मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस अब नवजात की पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस प्रसूता के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

read more – ARVIND KEJRIWAL SURRENDER : तिहार जेल जाने से पहले भावुक दिखे अरविन्द केजरीवाल, माता-पिता का आशीर्वाद लेकर, राजघाट में बापू को दी श्रद्धांजलि, हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

National News and Politics