spot_img
Monday, October 13, 2025

Bharatmala Project Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा खुलासा…! EOW की विशेष कोर्ट में 7600 पन्नों का चालान पेश…यहां देखें Video

रायपुर, 13 अक्टूबर। Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW)...

Latest Posts

Man Killing Woman In Bengaluru Hostel: बेंगलुरु में महिला की गला काटकर मर्डर करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज वायरल

Man Killing Woman In Bengaluru Hostel

बेंगलुरु. PG में घुसकर एक युवक ने लड़की को मौत के घाट उतार दिया। इसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। लड़की बंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वीडियो दिख रहा है आरोपी कुछ सामान देने के लिए युवती के कमरे तक गया। जैसे ही युवती दरवाजा खोलती है आरोपी युवती पर चाकू से कई बार हमले करता है।

आरोपी ने लड़की को दो मिनट के अंदर 20 बार चाकू मारा। फिर गला रेत दिया और फरार हो गया। वीडियो दिख रहा है शोर सुनकर पीजी में रह रहीं बाकी लड़कियां बाहर आईं युवती को देखा लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बाद में लड़की ने वहीं दम तोड़ दिया। यह घटना वेंकटरेड्डी लेआउट स्थित भार्गवी स्टेइंग होम्स फॉर लेडीज में घटी।

 

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम उसे अपने साथ ले गई है, जहां उससे हत्या के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

बिहार की रहने वाली 24 साल की कीर्ति कुमारी बंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वह बंगलुरु के कोरामंगला इलाके में एक हॉस्टल में रह रही थी।

पुलिस ने बताया आरोपी, कृति की रूममेट का बॉयफ्रेंड है और वह बेरोजगार है। कृति के कमरे में अक्सर अभिषेक का उसकी गर्लफ्रेंड से झगड़ा होता था। जब लड़ाई बढ़ जाती तो दोनों के बीच कृति विवाद सुलझाती थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कृति ने कथित तौर पर अपनी रूममेट को अभिषेक से दूरी बनाने की सलाह दी थी। इससे आरोपी भड़क गया और उसने कृति की हत्या कर दी।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.