spot_img
Wednesday, April 30, 2025

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA : चारधाम यात्रा की भव्य शुरुआत, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

UTTARAKHAND CHARDHAM YATRA उत्तरकाशी (उत्तराखंड), अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज से आधिकारिक रूप से चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो गई है। इस...

Latest Posts

Mahtari Vandana Yojana : खुशखबरी…..खुशखबरी….., 8 नहीं 7 March को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, 70 लाख महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1 हजार रुपए, PM Modi वुर्चअल जुड़ेंगे

Mahtari Vandana Yojana 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, जल्दी ही उनके कहते में मिलेगा महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त।जी हाँ अब खबर है कि 8 मार्च की बजाए 7 मार्च को प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्जुअली जुड़ेंगे। PM मोदी ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे।

Read More – CONGRESS CANDIDATE LIST : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, लोकसभा के प्रत्याशियों को लेकर बैठक में होगी चर्चा, प्रदेश अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल बैठक में होंगे शामिल

बता दें कि महतारी वंदन योजना के पात्र सभी महिलाओं को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को अपने हाथों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए योजना की पहली किस्त जारी करेंगे। इसके लिए पहले 8 मार्च का दिन तय किया गया था लेकिन अब इसमें परिवर्तन कर दिया गया है। अब यह राशि 8 मार्च की जगह 7 मार्च को पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

Mahtari Vandana Yojana 2024

इसके लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही अब मोदी 1 हजार रुपए कि पहली किश्त महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करने जा रहे है।

महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने कीआखरी तिथि 20 फरवरी थी। फाइनल सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख 26 हजार 581 महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 11 हजार 771 आवेदन फॉर्म को अपात्र होने के कारण रिजेक्ट किया गया है।

Read More – THREAT TO BOMB CM YOGI ADITYANATH : एक बार फिर सीएम योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा मुख्यालय में नियुक्त कांस्टेबल के पास आया फोन, जानिए पूरा मामला

महतारी वंदन योजना का लाभ उन्हीं पात्र महिलाओं को मिलेगा जिनके खाते आधार कार्ड से लिंक हैं। आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए इस रविवार को भी बैंक खुले थे। वहीं, इस योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा जिनका ज्वाइंट अकाउंट है।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.